आज का वचन:- प्रभु में सदा आनन्दित रहो। ( फिलिप्पियों 4:4 ) View All

उत्पत्ति पवित्र बाइबल के प्रश्नों के उत्तर, Bible Quiz in Hindi

Bible Quiz in Hindi - इस पोस्ट में हम पवित्र बाइबल के लिए कुछ प्रश्नोत्तरी शेयर कर रहे हैं। और पवित्र बाइबिल के लिए कुछ जानकारी प्राप्त करें,

Bible Quiz - उत्पत्ति में से प्रश्नोत्तर

इस पोस्ट में हम पवित्र बाइबल के लिए कुछ प्रश्नोत्तरी शेयर कर रहे हैं। और पवित्र बाइबिल के लिए कुछ जानकारी प्राप्त करें, यदि आपके कोई प्रश्न हैं तो नीचे कमेंट बॉक्स में बताएं।


Q1. उत्पत्ति का अर्थ क्या है

Ans. उत्पत्ति का अर्थ "शुरूआत, आरंभ, शुरू" होता है।


Q2. परमेश्वर ने दुनिया को कितने दिनों में बनाया?

Ans. परमेश्वर ने अपना काम जिसे वह करता था सातवें दिन समाप्त किया।


Q3. परमेश्वर ने मनुष्य का उत्पन्न किसके स्वरूप में किया?

Ans. परमेश्वर ने मनुष्य को अपने स्वरूप के अनुसार उत्पन्न किया।


Q4. सातवें दिन परमेश्वर ने क्या किया?

Ans. अपनी सृष्टि की रचना के सारे काम से विश्राम लिया।


Q5. अदन की वाटिका को कितनी नदियों ने सींचा?

Ans. वाटिका को सींचने के लिये एक महानदी अदन से निकली और वहां से आगे बहकर चार धारा में हो गई।


Q6. अदन की वाटिका को सींचने वाली नदियों के नाम क्या है?

Ans. पहिली धारा का नाम पीशोन है,दूसरी नदी का नाम गीहोन है, तीसरी नदी का नाम हिद्देकेल है और चौथी नदी का नाम फरात है। ( उत्पत्ति 2: 11, 13, 14)


Q7. आदम की कुल आयु कितनी थी?

Ans. आदम की कुल अवस्था नौ सौ तीस वर्ष की हुई: तत्पश्चात वह मर गया॥ (उत्पत्ति 5:5)


Q8. आदम और हव्वा के तीसरे पुत्र का नाम क्या है?

Ans. आदम और हव्वा के तीसरे पुत्र का नाम शेत रखा (उत्पत्ति 4:25)


Q9. आदम और हव्वा को एदन वाटिका में से बाहर निकालने के बाद परमेश्वर ने अदन की वाटिका की रक्षा किससे की?

Ans. आदम को उसने निकाल दिया और जीवन के वृक्ष के मार्ग का पहरा देने के लिये अदन की वाटिका के पूर्व की ओर करुबों को, और चारों ओर घूमने वाली ज्वालामय तलवार को भी नियुक्त कर दिया॥ (उत्पत्ति 3:24)


Q10. शुद्ध सोना, मोती और कीमती पत्थरों से बनी कौन सी नदी है?

Ans. पीशोन (उत्पत्ति 2:11)


Q11. हव्वा नाम का क्या अर्थ था?

Ans.सभी मनुष्यों की माता


Q12. मतूशेलह मरने से पहले कितने साल का था?

Ans. मतूशेलह की कुल अवस्था नौ सौ उनहत्तर(969) वर्ष की हुई: तत्पश्चात वह मर गया॥ (उत्पत्ति 5 : 27)


Q13. परमेश्वर की दृष्टि में नूह किस तरह का पुरुष था?

Ans. नूह धर्मी पुरूष और अपने समय के लोगों में खरा था, और नूह परमेश्वर ही के साथ साथ चलता रहा। (उत्पत्ति 6 : 9)


Q14. परमेश्वर ने नूह से जहाज़ बनाने के लिए किस वृक्ष की लकड़ी का इस्तेमाल करने को कहा?

Ans. गोपेर वृक्ष की लकड़ी का (उत्पत्ति 6 : 14)


Q15. जहाज में नूह समेत कुल कितने लोग थे?

Ans. जहाज में नूह समेत कुल 8 लोग थे।


Q16. नूह के समय में पानी कितने दिनों तक पृथ्वी पर बना रहा था?

Ans. जल पृथ्वी पर एक सौ पचास दिन तक प्रबल रहा॥ (उत्पत्ति 7:24)


Q17. नूह का जहाज किस पर्वत पर टिका?

Ans. जहाज अरारात नाम पहाड़ पर टिक गया। (उत्पत्ति 8 : 4)


Q18. पृथ्वी पर से जल घटा की नहीं यह जानने के लिए नूह ने सबसे पहले किस पक्षी को उड़ाया?

Ans. एक कौआ उड़ा उड़ाया ( उत्पत्ति 8:6)


Q19. नूह के कितने बेटे थे?

Ans. 3 बेटे थे। (उत्पत्ति 5 : 32)


Q20. नूह के पुत्रों के क्या नाम थे?

Ans. शेम, हाम और येपेत(उत्पत्ति 5:32)


Q21. परमेश्वर ने नूह के परिवार के साथ साथ, पृथ्वी के सभी प्राणियों, पक्षियों और जीवजंतुओं के साथ कौनसी वाचा बांधी?

Ans. मैं तुम्हारे साथ अपनी इस वाचा को पूरा करूंगा; कि सब प्राणी फिर जलप्रलय से नाश न होंगे: और पृथ्वी के नाश करने के लिये फिर जलप्रलय न होगा। (उत्पत्ति 9:11)


Q22. अब्राहम का पिता कौन था?

Ans. अब्राहम का पिता तेरह था। (उत्पत्ति 11.27)

Post a Comment

© wbijc. All rights reserved. Developed by Jago Desain