आज का वचन:- प्रभु में सदा आनन्दित रहो। ( फिलिप्पियों 4:4 ) View All

Posts

भजन संहिता अध्याय 11 1-7 | Bhajan Sanhita | बाइबल वचन फोटो | Psalm Hindi Bible Verse Images

भजन संहिता अध्याय 11 1-7 | Bhajan Sanhita | बाइबल वचन फोटो | Psalm Hindi Bible Verse Images. Bhajan Sanhita Bible Verses

मेरा भरोसा परमेश्वर पर है; तुम क्योंकर मेरे प्राण से कह सकते हो कि पक्षी की नाईं अपने पहाड़ पर उड़ जा? भजन संहिता 11:1

क्योंकि देखो, दुष्ट अपना धनुष चढ़ाते हैं, और अपना तीर धनुष की डोरी पर रखते हैं, कि सीधे मन वालों पर अन्धियारे में तीर चलाएं। भजन संहिता 11:2

यदि नेवें ढ़ा दी जाएं तो धर्मी क्या कर सकता है? भजन संहिता 11:3

परमेश्वर अपने पवित्र भवन में है; परमेश्वर का सिंहासन स्वर्ग में है; उसकी आंखें मनुष्य की सन्तान को नित देखती रहती हैं और उसकी पलकें उन को जांचती हैं। भजन संहिता 11:4

यहोवा धर्मी को परखता है, परन्तु वह उन से जो दुष्ट हैं और उपद्रव से प्रीति रखते हैं अपनी आत्मा में घृणा करता है। भजन संहिता 11:5

वह दुष्टों पर फन्दे बरसाएगा; आग और गन्धक और प्रचण्ड लूह उनके कटोरों में बांट दी जाएंगी। भजन संहिता 11:6

क्योंकि यहोवा धर्मी है, वह धर्म के ही कामों से प्रसन्न रहता है; धर्मी जन उसका दर्शन पाएंगे॥ भजन संहिता 11:7


खुदावंद का कलाम पढ़े जाने और बाटे जाने से आपको आशीष मिले

Post a Comment